24 News Update उदयपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश सिंघवी ने कहा कि वर्तमान दौर में गण और तंत्र की मूल भावना एक-दूसरे से दूर होती नजर आ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गणतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जनवादी और प्रगतिशील विचारों के साथ जनआंदोलनों को आगे बढ़ाना आवश्यक है।
इस अवसर पर माकपा राज्य कमेटी सदस्य विमल भगोरा, माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा, माकपा पार्टी कार्यालय शाखा सचिव अमजद शेख, लाल जनता ऑटो चालक यूनियन के फिरोज अहमद, कमलेश पालीवाल, निर्माण मजदूर एकता यूनियन के शमशेर खान, जावेद खान, कच्ची बस्ती फेडरेशन के रघुनाथ सिंह, नौजवान सभा के पूर्व सचिव अनिल पनोर, ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन के मोहम्मद निजाम, शाहिद मोहम्मद तथा राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के बृजेश चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की मूल भावना को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.