24 News Update सलूंबर। सलूंबर जिले की सेमारी पंचायत के हिमातो की भागल में शुक्रवार को पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11 पशुपालकों के कुल 75 बीमार पशुओं का उपचार किया गया और उन्हें 1962 मोबाइल पशु एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी असौदा ने बताया कि यह शिविर सरकारी पहल के तहत लगाया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में पशुओं को त्वरित और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर पशुपालकों को पशु चिकित्सा से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई।टीम ने संभाली जिम्मेदारीशिविर में डॉ. शिवानी असौदा के साथ LSA मनसुख भगोरा, वाहन चालक दीपक सालवी और सरकारी कर्मचारी जयललिता ने पशुपालकों की समस्याएं सुनीं और बीमार पशुओं का उपचार कर दवाइयां वितरित कीं। ग्रामवासियों और पशुपालकों ने 1962 एम्बुलेंस सेवा और पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे, जिससे पशुधन की बेहतर देखभाल संभव हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लकड़ी तस्करी के खिलाफ विधायक प्रत्याशी प्रवीण परमार की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक वन विभाग को सौंपे वेगड़ा कलाल समाज के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, भैरूलाल अध्यक्ष और लिम्बाराम महामंत्री चुने गए