24 न्यूज अपडेट, कुंभलगढ़। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र स्थित ओड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के चलते दोपहर करीब 12ः30 बजे एक तालाब टूट गया, जिससे उसका पानी तेजी से बह निकला और एक स्कूली वैन उसकी चपेट में आ गई। वैन में तीन स्कूली बच्चे, एक ड्राइवर और दो अन्य लोग सवार थे। सभी लोग तेज बहाव में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जेसीबी और सिविल डिफेंस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ बच्चों ने खुद को बचाने के लिए पास के पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।गनीमत रही कि सभी को समय रहते बचा लिया गया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। वैन जब बहाव में फंसी थी, तब पानी की गति कम थी, लेकिन कुछ ही देर में इसका अधिकतर हिस्सा पानी में डूब गया। कुंभलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 6 बजे से मूसलधार बारिश हो रही है। अब तक 55 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बारिश से केलवाड़ा कस्बे की गलियों में जलभराव हो गया। बनोकड़ा का एनीकट तेज बहाव से लबालब हो गया है और फुटिया एनीकट से लाखेला तालाब में लगातार पानी आ रहा है। कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक हमीरपाल झील भी ओवरफ्लो हो गई है। तेज हवाओं के कारण कुंभलगढ़ दुर्ग मार्ग पर पहाड़ से चट्टानें गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। कुंभलगढ़-सायरा मार्ग को भी बारिश के चलते बंद करना पड़ा।वहीं, वेरो का मठ से परशुराम महादेव जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया से गुजरते समय एक महिला बरसाती नाले में बह गई। यह नाला वेरो का मठ कुंड की ओर जाता है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नदियों, नालों और पहाड़ी रास्तों के निकट न जाएं और आवश्यक सतर्कता बरतें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुंभलगढ़ के ओडा गांव में तालाब फूटने से स्कूल वैन फंसी, कई बच्चे पेड़ पर चढे, परशुराम महादेव की ओर जाने वाले रास्ते पर महिला बही इंस्टाग्राम-व्हाट्सऐप पर मैसेज और वीडियो कॉल से परेशान कर रहा था शिक्षक, एपीओ