पंडित नेहरू द्वारा राष्ट्र के विकास में दिए गए योगदान को कांग्रेसजनों ने किया याद कविता पारख 24 News Udpate निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में यहां नगर एवम् ब्लाक कांग्रेस के कांग्रेसजनों द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा की उपस्तिथि में आज़ाद हिन्दुस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को सुबह 11.15 बजे माल गोदाम रोड पर स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेसजनों ने नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई।नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने यहां माल गोदाम रोड पर स्थित नेहरू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारत के विकास में दिए गए कई महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया जिसमें भारत को एक आधुनिक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने में पंडित नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा,पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी थे,नेहरू ने ही पंचशील के सिद्धांत को प्रतिपादित किया था,नेहरू द्वारा राष्ट्र के विकास में और भी कई किए गए विकास कार्यों को भी कांग्रेसजनो ने याद किया तथा इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए।इस अवसर पर नगर पालिका के निवर्तमान पार्षद शमशु क़मर,राजेश सांड,जावेद खान,रोमी पोरवाल पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,सहित कांग्रेसजन,जन जनप्रतिनिधिगण,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन इत्यादि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शनि जन्मोत्सव एवं मंगल अमावस्या पर श्री निमड़िया भैरव देव मंदिर पर हुआ विशेष पूजा अर्चना का आयोजन पीएमश्री राउमाविनिंबाहेड़ा के छात्र-छात्राएं समाज सेवा शिविर में समाजसेवा के कार्य करते हुए