उदयपुर, 23 अक्टूबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप ड्राइव में 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 58 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ। कुलपति प्रो. मंजू माण्डोत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि रोजगार के लिए डिग्री के साथ तकनीकी दक्षता, संवाद कौशल और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। ड्राइव में पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें एड्रोइट जॉब्स से चेतन शाकद्वीपी, आईसीआईसीआई बैंक से संबद्ध आईटीएम से राजेंद्र पाल सैनी, कोड प्रेरानेटरा से धर्मेश पालीवाल, एसएनवी से आशीष बाहेती और वेब्सनोर से बेददास भंडारी शामिल रहे। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट वार्ता, योग्यता एवं तकनीकी परीक्षण, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के जरिए विद्यार्थियों की क्षमताओं का आकलन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. दिनेश श्रीमाली, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. ललित सालवी, मुकेश नाथ, दुर्गाशंकर, त्रिभुवन सिंह बमनिया और मनोज यादव सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दिलीप चौधरी ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झाड़ोल पंचायत समिति सभागार की छत गिरी, चुनाव ड्यूटी पर आए पीटीआई का हाथ फ्रैक्चर असारवा–प्रयागराज स्पेशल रेलसेवा का हिम्मतनगर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन