24 न्यूज अपडेट उदयपुर। बांसवाड़ा से जल्दी ही माही डेम के ओवरफ्लो होने की खुशखबरी मिलने ही वाली है। यहां पर रतलाम रोड पर स्थित पाड़ला के पास पांच नंबर माही पावर हाउस-1 में दोबारा बिजली उत्पादन शुरू होने वाला है। माही बांध का आज का जल स्तर 278 मीटर तक पहुंच गया है। इसी रफ्तार से पानी की आवक होने से बांध के 16 गेट अगले दो दिन में खुलने की संभावना जताई जा रही हैं। बांध में 1728.22 क्यूसेक पानी की आवक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर बना डीप डिप्रेशन तंत्र आज धीरे-धीरे लगभग पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़कर गुजरात के उत्तरी भागों के ऊपर पहुंच गया है। इसके अगले 48 घंटों में धीरे-धीरे सौराष्ट्र, कच्छ क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। उक्त के प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं 30 से 40 ज्ञउची के साथ रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में पुनः 31 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा सितंबर के प्रथम सप्ताह में भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।बांसवाड़ा में माही के कैचमेंट एरिया में झमाझम बारिश होने के बाद बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। अब तैयारी की जा रही है कि जैसे ही बांध का जलस्तर 278 मीटर पहुंचेगा, जल संसाधन विभाग पावर हाउस प्रबंधन को टरबाइन को चलाने के लिए पानी का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करेगा और पावर हाउस में 25-25 मेगावाट के दो टरबाइन बिजली बनाएंगे। हरेक टरबाइन से रोज 6 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाता है। माही पावर हाउस-1 के एक्सईएन सुजीत जैन ने बताया कि पिछले वर्ष 2023 में मानसून जल्दी सशक्त होने से बेहतर बारिश हुई तो 3 अगस्त से ही पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू कर 31 मई तक चला। उस समय माही बांध का जलस्तर 277 मीटर पहुंचने पर जल संसाधन विभाग ने अनुमति दे दी थी। क्योंकि मानसूनी बारिश सितंबर तक चली थी। इस बार मानसूनी बारिश की शुरुआत कमजोर है। अभी चार-पांच दिन से अच्छी बारिश होने से माही बांध में पानी अच्छी आवक होने लगी है। अगर बारिश का मौजूदा दौर ऐसे ही चलता रहा और पानी की आवक होती रही तो जल संसाधन विभाग पावर हाउस के लिए पानी के उपयोग की अनुमति देगा। गौरतलब है कि सिर्फ बारिश के दिनों में पावर हाउस-1 से 24 तक घंटे बिजली उत्पादन किया जाता है। यहां से बिजली उत्पादन के बाद बाईं मुख्य नहर में पानी छोड़कर पावर हाउस -2 में 45 मेगावाट क्षमता की दो मशीनों से बिजली उत्पादन किया जाता है।इधर, माैसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने आज उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी जिले में अतिभारी बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजलियां गिरने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरालाल पटेल संभाग अध्यक्ष व मुकेश खोलड़ी संभाग संयोजक नियुक्त प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास को कर दिया एपीओ, कल अरनोद थानाधिकारी को पकड़ा था 8 लाख की रिश्वत लेते