24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। चौरासी विधानसभा उप चुनावों में अब सरकारी कर्मचारियों की एंट्री हो गई है। वे प्रचार कर रहे हैं। 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने 42 सरकारी कर्मचारियों की शिकायत पर विशेष राजनीतिक दल के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने की शिकायत की है। शिकायत और रिटर्निंग अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षक, पुलिसकर्मी, ग्राम विकास अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य कार्मिक शामिल है। आचार संहिता में सरकारी कर्मचारी प्रचार नहीं कर सकते। राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार या किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने के सख्त निर्देश है। इसके बाद भी वे नहीं मान रहे हैं। चौरासी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के प्रचार के दौरान 42 सरकारी कर्मचारियों पर एक पार्टी विशेष के कैंडिडेट का प्रचार करने की शिकायत की गई है। निर्दलीय उम्मीदवार प्रवेश भगोरा ने 28 सरकारी कर्मचारियों पर विशेष पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने की शिकायत की है। निर्दलीय जीवराम आमलिया ने 14 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। केंडिडेट ने कर्मचारियों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी है। इसमें सबसे ज्यादा पंचायती राज से जुड़े कर्मचारी, पटवारी, गिरदावर, शिक्षक, एएनएम, पुलिसकर्मी, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई विभागों के कर्मचारी है। इस जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीमलवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए है। अगर ये बात सही है तो यह बहुत ही गंभीर मामला है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गैंग का नाम एके-47, काम-मौज-शौक के लिए चोरी, 3 बदमाश गिरफ्तार, 8 वारदातें कबूलीं पुलिस नाकाबंदी में रोकी कार, जांच में मिली 40 लाख की हवाला की रकम