बांसवाड़ा। अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के निर्देशन में पुलिस थाना राजतालाब ने नाकाबंदी र की। इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से हवाले की 40 लाख रुपये की रकम ले जाई जा रही है। पुलिस ने कार व रकम को जब्त किया। पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा से डूंगरपुर की तरफ जा रही कार को मुखबीर की सूचना पर थाने के सामने नाकाबंदी कर रोका गया। तलाशी में उस कार की डिक्की में एक कार्टन में 40 लाख रुपये रखे हुए मिले। वाहन चालक का नाम अनिल पुत्र पवन कटारा निवासी सेमलिया थाना गढ़ी व उसके पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विमल पुत्र नानालाल जैन निवासी परतापुर, गणेश मंदिर के पीछे थाना गढ़ी, जिला बांसवाड़ा बताया। चालक अनिल इस राशि के बारे में कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाया तथा पूछताछ में भी उसने संतोषप्रद जवाब नहीं दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 42 सरकारी कर्मचारियों ने किया चुनावी प्रचार, 2 निर्दलीय उम्मीदवारों की शिकायत पर जांच के आदेश गबन करने पर राशन डीलर तथा लेम्प्स व्यवस्थापक हुआ गिरफ्तार