24 News Update उदयपुर: रामसर कंर्वेशन की ओर से वेटलैण्ड शहरों की सूची में शामिल उदयपुर को मंगलवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उदयपुर और इंदौर शहरों को यह सम्मान दिया।हाल ही में रामसर कंर्वेशन ने उदयपुर और इंदौर को वैश्विक स्तर पर वेटलैण्ड सिटी के रूप में दर्ज करने की घोषणा की थी। 23 से 31 जुलाई 2025 तक जिम्बाब्वे में आयोजित COP-15 सम्मेलन में विश्वभर की 31 नई वेटलैण्ड सिटी को सर्टिफिकेट और अधिस्वीकरण पत्र जारी किए गए थे।उदयपुर जिले में अतिवृष्टि के कारण नगर निगम के प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता दिल्ली नहीं जा पाए। उनके प्रतिनिधि के रूप में अलवर के कलक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उदयपुर के लिए यह उपलब्धि शहर की जलवायु और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सम्मान मानी जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर के पहलवानों का जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन गोगुन्दा कस्बे में किराणा व मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार व चोरी माल का बरामद