न्यूज़ अपडेट चित्तौड़गढ़, जिला विशेष टीम व बिजयपुर थाना पुलिस ने बिजयपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 4.400 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है | इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बिजयपुर थाना क्षेत्र में बरसिंग का गुड़ा गांव से बरसिंग का गुडा तिराहे की तरफ आने वाले एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में अवैध अफीम है | जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बिजयपुर थाना पुलिस को अवगत कराया | जिस पर थानाधिकारी पन्ना लाल उपनिरीक्षक ने बरसिंग गुड़ा तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की | नाकाबंदी के दौरान डीएसटी की सूचना के मुताबिक़ बरसिंग का गुडा गांव की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की एक बड़ी थैली लेकर आता हुआ दिखाई दिया | पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देख कर संदिग्ध व्यक्ति पुनः बरसिंग का गुडा गांव की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर घेरा देकर बड़ी मुश्किल से पकड़ा | पुलिस ने नियमानुसार संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे शुदा प्लास्टिक की बड़ी थैली की तलाशी ली तो उसमें तीन थैलियों में भरी हुई 4.400 किलोग्राम अवैध अफीम मिली | पुलिस ने नियमानुसार अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी बिजयपुर थाने के बरसिंग का गुडा निवासी सागरमल पुत्र नाथू लाल गुर्जर को गिरफ़्तार कर लिया है |


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading