24 News Update भीलवाड़ा. मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत आमजन को किफायती दरों पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराने की योजना के तहत भीलवाड़ा में नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 3000 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों को स्वयं का आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराना है। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास कार्यालय में योजना के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर न्यास सचिव श्री ललित गोयल और अधीक्षण अभियंता श्री योगेश माथुर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि यह आमजन के लिए स्वयं का घर बनाने का सुनहरा अवसर है और सभी इच्छुक नागरिक नियत समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।योजना की मुख्य विशेषताएंकुल भूखण्डों की संख्या: लगभग 3000आवंटन प्रणाली: पारदर्शी लॉटरी पद्धतिस्थान: पंचवटी, तिलक नगर, मोहनलाल सुखाड़िया नगर, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नगर, पटेल नगर, पटेल नगर विस्तार, आर.पी. लढ्ढा नगर, नया पुरआवेदन प्रक्रिया: आवेदन पुस्तिका मूल्य: ₹2000, विक्रय आरंभ: 2 जून 2025,अंतिम तिथि: 30 जून 2025 (इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे)अनिवार्य संलग्न दस्तावेज़:आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतिपेन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतिबैंक खाते का कैंसिल चैक या पासबुक की प्रतिस्वघोषणा पत्रआय प्रमाण पत्रआरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)पंजीयन एवं प्रक्रिया शुल्क का बैंक ड्राफ्ट (छायाप्रति सहित)सैनिक कोटे हेतु ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर घोषणा पत्रलॉटरी प्रक्रिया: प्राप्त सभी पात्र आवेदनों की पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से जांच कर भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात चयनित आवेकों को सूचित किया जाएगा और उन्हें निर्धारित समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 10वीं बोर्ड परीक्षा में मलारना के सरकारी स्कूल में खुलेआम नकल, टीचर और स्टाफ की मिलीभगत VIDEO वायरल जोधपुर – आयुक्तालय क्षेत्र में आतिशबाजी पर से प्रतिबंध हटाया, ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध यथावत