24 News Update उदयपुर। योग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए आज 25 योग शिक्षकों का दल उदयपुर से हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के लिए रवाना हुआ। यह दल मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण लेने जा रहा है, जो 5 से 9 दिसंबर, 2025 तक परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के सानिध्य में आयोजित होगा।जिला प्रभारी और योगाचार्य अनिता पालीवाल ने बताया कि यह दल उन योग साधकों का है, जिन्होंने पहले सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था, जो जगन्नाथ धाम, सेक्टर 7 में आयोजित किया गया था। अब ये सदस्य अपने अनुभव और योग कौशल को और ऊँचा करने के लिए मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण हेतु हरिद्वार जा रहे हैं।इस दल में प्रमुख योग शिक्षकों में श्याम मठपाल, राजेंद्र चौधरी, सत्यनारायण आचार्य, राजाराम शाह, महेंद्र कुमार शर्मा, अरुण कुमावत, सुमित यादव, अभिषेक सोनी, ईश्वर लाल मीणा और दानाराम सोनी शामिल हैं।सिटी रेलवे स्टेशन पर सभी योग शिक्षकों का सम्मानपूर्वक स्वागत और विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में योग साधक और स्थानीय योग समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगाचार्य अनिता पालीवाल, गिरिराज पालीवाल, अशोक कनेरिया, ओम प्रकाश वर्मा, अशोक दाधीच, कृष्ण कांत, सीमा कुमावत, उजास कुमावत और जिया कुमावत सहित अनेक प्रमुख योग साधक मौजूद थे। योग प्रशिक्षकों के इस प्रशिक्षण से न केवल उनके व्यक्तिगत योग कौशल में वृद्धि होगी, बल्कि उदयपुर में योग शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए लक्ष्यों की पूर्णता के निर्देश उदयपुर में सांसद खेल महोत्सव के पोस्टर और टी-शर्ट का विमोचन, प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना