उदयपुर, 21 अक्टूबर। फलासिया कस्बे की सड़कों पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाकर राहगीरों और आमजन की जान जोखिम में डालने के मामले में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सचिन पुत्र प्रकाश, उम्र 23 वर्ष, निवासी फलासिया है। कस्बे में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने, लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों को भयभीत करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। फलासिया थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस टीम में ये रहे शामिलकार्रवाई करने वाली टीम में फलासिया थानाधिकारी वेलाराम, सहायक उपनिरीक्षक कालूलाल, कांस्टेबल भगवतीलाल (2620), कांस्टेबल जगदीश (1770), कांस्टेबल बनवारी (1625) और चालक कांस्टेबल नाहर सिंह (1621) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खैरोदा पुलिस की बाड़मेर में दबिश, एनडीपीएस के पुराने मामले में वांछित खरथाराम गिरफ्तार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सजी विज्ञान महाविद्यालय की फ्रेशर्स मीट, ऋषिका श्रीमाली और पीयूष शर्मा बने मिस्टर-मिस फ्रेशर