24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की ओर से भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं “राष्ट्र निर्माण में भारत रत्न श्री राजीव गांधी का योगदान” विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीएन विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर भानु कपिल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि देश में कंप्यूटर क्रांति लाने, पंचायती राज के सशक्तिकरण और मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने में राजीव गांधी की अहम भूमिका रही।प्रो. कपिल ने यह भी उल्लेख किया कि राजीव गांधी ने पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों में शांति बहाली के प्रयास किए तथा राजनीति में विपक्ष को साथ लेकर चलने की परंपरा को निभाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य खराब हुआ, तब राजीव गांधी ने राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राजीव गांधी के जीवन और कार्यों की गहराई से जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि वे उन दुर्लभ नेताओं में से थे जो कार्य के प्रति निष्ठा और समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे।इस अवसर पर स्टडी सर्किल के राज्य उप समन्वयक प्रो. दरियाव सिंह चुंडावत ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर जोर दिया, जिसका परिणाम रहा कि अनेक युवा नेता उस दौर में भारतीय राजनीति में उभरे। लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि राजीव गांधी के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी कानून, एमटीएनएल, सी-डेक और सी-डॉट जैसे संस्थानों की स्थापना, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की योजना तथा 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. राजू सिंह, प्रो. बी.एम. व्यास, श्री लक्ष्मण रेगर, ए.एस. खान, सुभाष नागला सहित अनेक शिक्षक, छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन ने एक और बेटी को गोद लिया, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, जहां कहीं भी बेटी को सहयोग और सुरक्षा की जरुरत होगी संगठन आगे आएगा: बागडी शराब की दुकान पर पैसों की लेनदेन को लेकर दो पक्षो में हुई झड़प, कांच की बोतल से हमला करने पर एक व्यक्ति गंभीर घायल, पीड़ित पक्ष ने थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई