24 News Update उदयपुर, 20 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आदेश जारी कर प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की अवधि को 31 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विभागीय समीक्षा वीसी में भी उक्त अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। आबकारी आयुक्त मेहता ने विशेष निरोधात्मक अभियान के संबंध में समस्त अधिकारियों को टीमवर्क से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने एवं संबंधित क्षेत्र में पुलिस विभाग से आवश्यकतानुसार समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त और रेड की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वॉश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल ने अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 हजार वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट कीं। मौके से 41 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा बरामद कर 4 अभियोग दर्ज किए गए।प्रदेश के समस्त जिलों में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश एवं सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रकृति के पंचतत्वों के बीच गूंजा योग: शोभागपुरा के इको पिरामिड में योग दिवस का पूर्वाभ्यास मावली में घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी