24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध कारोबार और कालाबाजारी के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय उदयपुर के सुपरविजन में श्री गोपाल चन्देल, पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त गिर्वा ने किया।सूचना मिलने पर दिनांक 1 जनवरी 2026 को टीडी थाना क्षेत्र में हाईवे नंबर 48 के किनारे, गांव पाटिया स्थित मातेश्वरी होटल के पीछे मुकेश वैष्णव, पिता जगदीश वैष्णव, निवासी तासोल, जिला राजसमंद द्वारा अवैध रूप से पैट्रोलियम पदार्थ / सॉलवेन्ट खरीदा और भंडारित करने की जानकारी मिली।पुलिस टीम में श्री त्रिलोक नाथ (एएसआई), श्री भीम सिंह कानि, श्री हरलाल कानि, श्री प्रदीप सिंह कानि, श्री कुशाल कानि, श्री जितेन्द्र कुमार हैड कानि और श्री चिराग कानि शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।गोदाम की जांच में 8 ड्रमों में कुल 1680 लीटर सॉलवेन्ट/केमिकल पाया गया। जिला रसद कार्यालय उदयपुर की टीम, श्रीमती हिमानी सिंह सोलंकी (प्रवर्तन निरीक्षक) और IOCL के श्री धर्मेन्द्र ने सेम्पलिंग कर यह पुष्टि की कि भंडारित पदार्थ अवैध सॉलवेन्ट/केमिकल था।आरोपी मुकेश वैष्णव बिना वैध लाइसेंस के सॉलवेन्ट/केमिकल का भंडारण कर, हाईवे पर टैंकर चालकों के माध्यम से कालाबाजारी कर रहा था। आरोपी को श्री गोपाल चन्देल के नेतृत्व में गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अनुसंधान श्री रामेश्वर जी परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ, उदयपुर द्वारा जारी है।पुलिस टीम:श्री गोपाल चन्देल, पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त गिर्वा, उदयपुरश्री त्रिलोक नाथ, एएसआईश्री जितेन्द्र कुमार, हैड कानिश्री भीम सिंह कानि (विशेष भूमिका)श्री हरलाल कानिश्री प्रदीप सिंह कानिश्री कुशाल कानिश्री चिराग कानि Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में अवैध बॉयो डीजल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में टैंकर और ट्रक जब्त, आरोपी फरार झाड़ोल-फलासिया की अरावली पहाडियियों की गोद में बसे अनुसूचित जाति के किसानों ने सीखी मशरुम की वैज्ञानिक खेती