24 News Update उदयपुर। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सहित राजस्थान से गुजरने वाली 52 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 132 अतिरिक्त डिब्बे अस्थाई रूप से जोड़ने का फैसला किया है। इससे हजारों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जून माह के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अलग-अलग ट्रेनों में थर्ड एसी, सेकंड एसी, स्लीपर, जनरल और एसी चेयरकार श्रेणी के कोच बढ़ाए जा रहे हैं। उदयपुर आने-जाने वाली ट्रेनों को भी राहतउदयपुर सिटी से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20473/20474 में 1 जून से 1 जुलाई तक अतिरिक्त थर्ड एसी और स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे उदयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।इसके अलावा अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भगत की कोठी, जैसलमेर और श्रीगंगानगर रूट की कई प्रमुख ट्रेनों में भी अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इन ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोचरेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला किया है, उनमें लालगढ़-दिल्ली सराय, दिल्ली-उदयपुर, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-दिल्ली जनशताब्दी, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-वाराणसी, अजमेर-आगरा फोर्ट, जोधपुर-दादर, भगत की कोठी-दादर, जैसलमेर-साबरमती, अजमेर-सियालदाह, बीकानेर-बांद्रा, बीकानेर-कोलकाता और जोधपुर-दिल्ली जैसी ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे का फोकस: वेटिंग कम, सफर आरामदायकरेलवे अधिकारियों के अनुसार छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। खासतौर पर मुंबई, दिल्ली, वाराणसी, कोलकाता, अमृतसर और दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में इस बार भारी भीड़ को देखते हुए पहले से तैयारी की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल्पेश प्रताप सिंह कनोज को मिली पीएच.डी. की उपाधि’ “अन्नदाता संकट में, सरकार उद्योगपतियों के संग”: उदयपुर किसान सम्मेलन में केंद्र की नीतियों पर बरसे वक्ता