24 New supdate निम्बाहेड़ा (कविता पारख) । मुस्लिम समाज के सबसे पाक और मुक़द्दस धार्मिक स्थलों में शुमार सऊदी अरब स्थित मक्का और मदीना की 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर रवाना होने से पूर्व 101 उमराह यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर एवं इस्तकबालिया कार्यक्रम का आयोजन सैय्यद टूर्स एण्ड ट्रावेल्स के तत्वाधान में नगर के सरकारी बाग स्थित हजरत केली वाले बाबा साहब (र.अ.) की दरगाह परिसर में किया गया। इस अवसर पर पुरानी ईदगाह मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद यूसुफ निजामी ने मुकद्दस उमराह के सफर पर जाने वाले यात्रियों को एहराम बांधने का तरीका, काबा शरीफ का तवाफ, अरब कंट्री के कानून सहित उमराह यात्रा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंजुमन-ए-इस्लाम कमेटी के सदर शोएब खान द्वारा सभी 101 उमराह यात्रियों का गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया। इस्तकबालिया कार्यक्रम के दौरान सैय्यद टूर्स के संचालक अमजद अली द्वारा आगामी ईद उल फितर के बाद जाने वाले उमराह टूर में पुरानी ईदगाह मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद यूसुफ निजामी को सैय्यद ट्यूर्स की जानिब से निःशुल्क उमराह भेजने की घोषणा की गई। इसी क्रम में अंजुमन कमेटी सदर शोएब खान ने भी आगामी ईद उल फितर के बाद जाने वाले उमराह टूर में निम्बाहेड़ा शहर काजी आबिद हुसैन को अपनी और से निःशुल्क उमराह यात्रा पर भेजने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन असरा वेलफेयर सोसाइटी के मोहम्मद सिद्दिक नूरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में अंजुमन सदर खान एवं शहर काजी हुसैन ने संयुक्त रूप से उमराह यात्रियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अंजुमन नायब सदर हाजी ख्वाजा हुसैन, हज खिदमत कमेटी के सदर मतलुब अजमेरी, हाजी अख्तर पटेल, हाजी भूरू जागीरदार, मोहम्मद उमर, सैय्यद फैजान अली, हाजी अब्दुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगीत के साथ मनाया गया कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस’ निंबाहेड़ा संस्कार शिविर नियमित रूप से लगने चाहिए-विधायक कृपलानी