धूमधाम से मनाई जा रही है महावीर जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, झांकियों ने दिया मतदान, पर्यावरण संरक्षण और भगवान महावीर के जीवन आदर्शों का संदेश 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज देशभर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के कार्यक्रमों की धूम है। सुबह निकली शोभायात्राओं में उ भगवान महावीर के संदेशों की गूंज रही तो झांकियों के माध्यम से मतदान, पर्यावरण संरक्षण, परस्परोपग्रहोजीवनम् नारी सशक्तीकरण सहित अन्य संदेश दिए गए। उदयपुर में सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद की ओर से भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली। इसमें पुरुष और महिलाएं भगवान महावीर के संदेशों का प्रसार करते हुए बैंड बाजों के साथ नाचते-झूमते हुए चले। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन और आदर्शों से जुड़ी झांकियों ने सर्व मंगल की कामना करने तथा जीव दया सहित अन्य संदेश दिए। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण भी देखने को मिला। महिलाओं ने मतदान अवश्य करें का सम सामयिक संदेश दिया तो तिरंगा थामे समाजजनों ने राष्ट्रीय एकता की सीख दी। विभिन्न प्रकार के पौधों की झाकियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया। इससे पहले सुबह विभिन्न जगहों पर विभिन्न संगठनों की ओर से प्रभात फेरी में भी बडी संख्या में जैन समाज सहित अन्य समाजों के लोगों की भागीदारी रही। उदयपुर में भव्य शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से शुरू हुई जो सूरजपोल, देहली गेट, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर होते हुए बीएन कॉलेज प्रांगण में होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां पर महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से आयोजन हुआ। यहां पर स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। मार्ग में दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार सजा कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।जयपुर में सोने के रथ में नगर भ्रमण पर निकले श्रीजीजयपुर में रामलीला मैदान तक भव्य झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचकर धर्म सभा में बदल गई। रामलीला मैदान में आचार्य चैत्य सागर, आचार्य शशांक सागर महाराज और गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में धर्म सभा रखी गई। आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में दीक्षार्थी राकेश वीर भानू जैन ने दीक्षा ग्रहण की। राकेश जैन का जन्म 27 जनवरी 1960 को कासगंज (उत्तर प्रदेश) में हुआ है। राकेश जैन के परिवार में माता-पिता, पत्नी सुमन लता, तीन पुत्र, एक पुत्री है। राकेश जैन आयरन इंडस्ट्री जुड़े हैं, उन्होंने 2019 में आचार्य चैत्य सागर महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया था।सवाई माधोपुर शहर के बजरिया इलाके में जैन समाज की महिलाओं ने शोभायात्रा में भजनों पर नृत्य किया। भीलवाड़ा में महावीर युवक मंडल की ओर से भगवान महावीर जयंती पर कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। चित्रकूट धाम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पाली में राणा प्रताप चौक से होकर निकली शोभायात्रा में सामाजिक संदेश दिए गए। ट्रेक्टर में बैठी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं, जिनमें मृत्यु भोज न करने का संदेश दिया गया। कोटा में दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर के रथ के आगे गुलाबी साफा बांधे महिलाएं बैंड बजाती चल रहीं थीं। शोभायात्रा में 5 घोड़े, 8 झांकियां, 24 बग्गियां शामिल रहीं। अजमेर में भगवान महावीर की शोभायात्रा में सफेद घोड़ों से युक्त स्वर्थ रथ आकर्षण का केंद्र है। रथयात्रा दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज से निकली। चित्तौड़गढ़ में भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन समाज की ओर से गांधी चौक से मांगलिक धाम तक शोभायात्रा निकाली गई। जालोर में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज की ओर से शहर में भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन:35 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे बारापाल खजूरी में माताजी की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोष, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग