होम वोटिंग का पहला चरण रविवार से शुरू होगा। इसमें मतदान दल 14 से 21 अप्रैल तक चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाएंगे। पहली विजिट में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं का दूसरे चरण 22 से 23 अप्रैल में मतदान कराया जाएगा। दोनों ही बार अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित मतदाता मतदान से वंचित रहेंगे। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 3152 मतदाताओं को होम वोटिंग सुविधा मिलेगी। इसमें आसपुर क्षेत्र में कुल 424 मतदाता में 365 वरिष्ठ नागरिक व 59 दिव्यांगजन, धरियावद में कुल 336 में से 281 वरिष्ठ नागरिक व 55 दिव्यांगजन, गोगुन्दा में कुल 324 में से 278 वरिष्ठ नागरिक व 46 दिव्यांगजन तथा झाडोल में कुल 393 में से 300 वरिष्ठ नागरिक व 93 दिव्यांगजन घर बैठे वोट कर सकेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा में कुल 394 में से 249 वरिष्ठ नागरिक व 145 दिव्यांगजन, सलूम्बर में कुल 521 में से 464 वरिष्ठ नागरिक व 57 दिव्यांगजन, उदयपुर शहर में कुल 454 में से 394 वरिष्ठ नागरिक व 60 दिव्यांगजन तथा उदयपुर ग्रामीण में कुल 306 में से 249 वरिष्ठ नागरिक व 57 दिव्यांगजन होम वोटिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे। चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र में शामिल उदयपुर जिले के मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में 1101 वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांजजनों को होम वोटिंग का लाभ मिलेगा। इसमें मावली में कुल 404 में से 334 वरिष्ठ नागरिक व 70 दिव्यांगजन तथा वल्लभनगर में कुल 697 में से 605 वरिष्ठ नागरिक व 92 दिव्यांगजन शामिल हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading