—————————-उदयपुर l आज उदयपुर के एक निजी मेग्नेस हॉस्पिटल के खिलाफ आवश्यक जांच कार्यवाई करके दोषियो के खिलाफ कठोर कार्यवाई हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं मेवाड़ प्रताप दल संस्थान ने अरविन्द पोसवाल जिला कलक्टर एवं डॉ. एस . एल. बामनिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमे एक परिवार के मासूम को दिखाई नहीं देने मे दोषियो के खिलाफ तत्काल जांच कमेटी बनाकर एवं जांच रिपोर्ट आने तक हॉस्पिटल को सीज करने का अनुरोध किया गया जिसको लेकर जिला कलक्टर ने तत्काल जांच कमेटी बना कर कार्यवाई करने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया l प्रतिनिधि मंडल मे पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, प्रताप दल के संस्थापक लाला सालवी,पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, करण सिंह कटारिया,रमेश जोशी, नरोतम गोड़, सूर्यप्रकाश पालीवाल, सुनील अहीर,नरेंद्र जोशी, राजेंद्र जेन, गोरर्धन वीरवार,फतहलाल पारिक,विष्णु जोशी , महिला संगठन मंत्री संगीता जेन, बडगांव महिला अध्यक्ष राजू कुंवर चौहान, राकेश खत्री आदि उपस्थित थे l यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संभागीय आयुक्त और कलक्टर ने किया एमबी अस्पताल का निरीक्षण सिंघल साहब की मदद से जू में आएगा ऑरंगटन, सांप पकडऩे वालों को मिलेगा 300 रूपए का मानदेय