24 न्यूज अपडेट. जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने हिप्नोटाइज कर युवती से गहने लूटने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया हैं इन लोगों ने चंदा लेने के बहाने यह लूट की थी। दोनों बदमाश अपार्टमेंट में घुसे तथा वहां एक अपार्टमेंट में मौजूद युवती को हिप्नोटाइज कर गहने लूट कर भाग निकले जो सीसीटीवी में कैद हो गए। इसके आधार पर ही दोनों आरोपियों को पकडा है व पूछताछ की जा रही है। जसवीर उर्फ सोनू (34) पुत्र मोहन सिंह निसी बडोदिया बस्ती सुंदर पथ अरविन्द नगर सदर और डिंपल सिंह (30) पुत्र गुरुबख्स सिंह निवासी गली नंबर-5 बडोदिया बस्ती सदर को पकडा गया है। इन्होंने 24 अक्टूबर को स्वेज फार्म स्थित समृद्धि अपार्टमेंट में दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने वाले श्रीवस्तन की बेटी श्रीनिधी को हिप्नोटाइज कर दोनों बदमाश सोने की चेन और अंगुठी लूट ले गए थे। करीब आधा घंटे बाद होश आने पर हिप्नोटाइज कर गहने लूट की वारदात होने का पता चला था। पीड़ित की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने सबूत जुटाए। ब्ब्ज्ट फुटेज में कैद हुए दोनों बदमाशों की तलाश की गई। फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों को चिन्हित कर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन बरामद कर ली है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading