24 न्यूज अपडेट निम्बाहेड़ा। अजमेर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निंबाहेड़ा स्थित बाईपास पर दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा तब हुआ जब ट्रेलर चालक ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की और गाड़ी पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, लेकिन धधकती आग की भयावहता के कारण कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ पाया।सदर थाना निंबाहेड़ा के एएसआई संतोष कुमार ने जानकारी दी कि दुर्घटना में मृतक ड्राइवर अजमेर जिले के बबाइचा की छापरिया की ढाणी का रहने वाला था। उसका नाम शराबुद्दीन (50) था। हादसे के वक्त वह ट्रेलर में अकेला था। ट्रेलर के गेट के सामने फ्लाईओवर की दीवार आ गई थी, जिससे गेट नहीं खुल पाया और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। ट्रेलर पर ब्लैक ग्रेनाइट लदा हुआ था। हादसे के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जो कि निंबाहेड़ा सदर थाना से केवल 100 मीटर की दूरी पर था। एंबुलेंस और नगर पालिका की दमकल को भी सूचना दी गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर की जली हुई लाश को केबिन से बाहर निकाला। ट्रेलर के नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया गया जिसने ड्राइवर की पहचान की पुष्टि की। ट्रेलर तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा था। मृतक शराबुद्दीन के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अतिक्रमण करने वालों पर गिरेगी गाज, चेतावनी जारी सुमतिनाथ प्रभु के मंदिर शिखर पर चढाई ध्वजा