उदयपुर। थाना बडगांव 17 मई 2024 को प्रार्थी दिनेश बंजारा पिता पूरण बंजारा उम 32 वर्ष निवासी बरौडिया, बडगांव जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि 16 मई को शाम करीब 6 बजे के आस पास वह व भाई प्रकाश माता-पिता के साथ अपने घर पर बैठे थे। इतने में भंवर बंजारा, लोकेश बंजारा, राहुल बंजारा, सोनु बंजारा व लक्ष्मी बाई ने हमारे घर पर पत्थर फेके। फिर लठ लेकर मारपीट करने लगे तथा मेरे भाई प्रकाश के साथ भी मारपीट करने लगे। हम परिवारजन छुडाने गये तो हमारे साथ भी मारपीट की व धमकी देकर रघु बंजारा के घर पर चले गये तथा हम दोनो भाई खडे थे इतने में भंवर बंजारा ने रघु बंजारा के घर की छत से पत्थर मारा जो भाई के लग गया वो गिर गया। उसको कविता हॉस्पीटल लेकर गये, वहां से बडगांव हॉस्पीटल होते हुए एमबीजीएच बडे हॉस्पीटल लेकर गये। वहा मेरे भाई प्रकाश को भर्ती किया और उसको आईसीयु में भर्ती किया है मारपीट से प्रार्थी के पीठ पर गहरा घाव हुआ। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया। इसी दरमियान 19 मई को प्रकाश बंजारा की दौराने ईलाज मृत्यु हो गई।प्रकरण की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाशचन्द्र बोरीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री पूरण सिंह थानाधिकारी थाना बडगांव के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा प्रकरण में नामजद अभियुक्तगण भंवरलाल बंजारा, लोकेश बंजारा, राहुल बंजारा एवं सोनु बंजारा को मुखबीर की सूचना पर डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-01. श्री भंवरलाल पिता स्य कालुजी निवासी बरोडिया थाना बडगांव जिला उदयपुर।02. श्री लोकेश पिता भंवरलाल निवासी बरोडिया थाना बडगांव जिला उदयपुर।03. श्री राहुल पिता श्री रघु बजारा निवासी बरोडिया थाना बडगांव जिला उदयपुर।04. श्री सोनु पिता श्री रघु बजारा निवासी बरोडिया थाना बडगांव जिला उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्य:-01. श्री पूरण सिंह थानाधिकारी, बडगांव।02. श्री रणजीत सिंह स.उ.नि. ।03. श्री लक्ष्मणसिंह हैड कानि.।04. श्री राजेन्द्र सिंह हैड कानि.।05. श्री सुरेन्द्र कुमार मील कानि.।06. श्री तपेन्द्र भादु कानि.। (विशेष भूमिका)07. श्री सुरेन्द्र कुमार जाखड कानि.। (विशेष भूमिका)08. श्री रिंकेष कुमार जाखड कानि.। (विशेष भूमिका)09. श्री प्रमोद कुमार कानि.। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुख्यात तस्कर का बड़ा भाई और गुरूग्राम में 4 हत्याओं के मामले वांछित बदमाश 2.50 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा गया महाराणा प्रताप खेलगांव की वान्या शुक्ला का क्रिकेट महिला अंडर 19 बी सी सी आई कैंप के लिए चयन