लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आचार संहिता के दौरान अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर उमेश ओझा के निर्देशानुसार पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व जिला उदयपुर छगनलाल पुरोहित के सुपरविजन में अवैध शराब तस्करी की धरपकड करने के निर्देशो की पालना में फूलचन्द टेलर थानाधिकारी थाना सविना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिस पर सूचना टीम द्वारा स्लीपर बस मे अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने के मामले में लालसिह पिता मोहनसिह राजपूत निवासी खेमाणा थाना रायपुर जिला भीलवाडा, प्रभु पिता गोविन्द कुम्हार निवासी केसुली थाना खमनोर जिला राजसमन्द को गिरफतार किया गया। आरोपियों से 22 पेटी अंग्रेजी शराब के कार्टून तथा बस को जब्त किय गये। आरोपी इस बस से शराब को गुजरात मे बेचने ले जा रहे थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को किया नमन चोरों ने तोड़े बावजी के मंदिर के ताले