उदयपुर, सोभागपुरा पंचायत क्षेत्र मे गत कई महिनो से लगातार हो रही स्थानीय समस्याओ को लेकर बार बार सम्बन्धित अधिकारीये से सम्पर्क करने के उपरांत भी टाल-मटोल रविये से दुखी होकर उपसरपंच भूपेंद्र श्रीमाली गुरुवार को प्रात 11 बजे सभी कोलोनी वासियो के साथ आमरण अनशन पर बैठे। इसके लिए पूर्व मे 4 सितम्बर को विकास अधिकारी,नोडल अधिकारी आदि से भी पंचायत मे हुई मिटिंग मे आश्वासन के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही होने पर आमरण अनशन का निर्णय लिया गया। जिसके फलस्वरूप दोपहर 2:00 बजे बाद प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी यथा उपखंड अधिकारी, एवं शहर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा ग्राम पंचायत में उपस्थित हुए। सभी विभागों के बीच चर्चा कर शोभागपुरा की साफ सफाई, नालियों की साफ सफाई की व्यवस्था हेतु नगर निगम अधिकारी को श्री फूल सिंह जी मीणा द्वारा निर्देशित किया गया कि तुरंत प्रभाव से शोभागपुरा के समस्त क्षेत्र में फोगिंग करवाई जाए, कचरा तुरंत उठवाया जाए एवं कचरा संग्रह की गाड़ियां कल से ही प्रारंभ करवाई जाए। मीणा स्वयं अपने स्तर पर इसकी निगरानी करेंगे। रोड लाइट के रख रखाव हेतु यूआईटी अधिकारी को निर्देशित किया गया। अतिक्रमण हेतु यूआईटी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। विभिन्न समस्याओं का सभी विभाग निष्पादन अपने स्तर पर करेगें। अंत में उपसरपंच भूपेंद्र श्रीमाली को शहर विधायक ग्रामीण ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया ।इस अवसर पर सरपंच यशोदा डांगी,वार्ड पचं टीना सिकलीगर, आनन्द विहार से के के मेहता,माधव विहार से अनिल चितोडा, विजय नलवाया,न्यू मंगलम से दिनेश केवलिया आशीर्वाद नगर से अनिल सक्सैना के साथ अनेक क्षेत्र वासी अनशन मे साथ रहे। अन्त मे सभी ने फूल सिंह मीणा का आभार व्यक्त किया।भूपेंद्र श्रीमाली 8005502347 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation औदिच्य ब्राह्मण विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन पुलिस थाना प्रतापनगर की बड़ी कार्रवाई, देबारी में किराए के मकान पर जाली नोटां का जखीरा पकड़ा 36 लाख 70 हजार रूपये के 500-500 रूपये के जाली नोट, नोट बनाने के फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर, कटर सहित उपकरण बरामद, सात अभियुक्त गिरफतार, मुख्य अभियुक्त राहुल लोहार सहित 7 अभियुकत गिरफतार