24 न्यूज अपडेट सलूंबर। सलूंबर जिला कलक्टर के आदेशानुसार सेरिया ग्राम पंचायत में रहने वाले चार बालक-बालिकाओं को चाईल्ड हेल्प लाईन के माध्यम से बाल ग्रह उदयपुर में पुनर्वासित करने की कार्यवाही की गई। उक्त चारों बच्चे एक ही परिवार के है जिनकी माता की मृत्यु हो चुकी है एवं पिता आदतन शराबी होने के कारण बच्चों की उचित देखभाल करने में सक्षम नहीं है एवं वृद्ध दादी भी देखभाल करने में सक्षम नहीं है।उक्त चारो बच्चों को पुनर्वासित करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमन्त खटीक, चाईल्ड हेल्प लाईन के सुपरवाईजर मोहन लाल लौहार एवं कांउसलर मोईन मंसूरी को लेकर ग्राम पंचायत सेरिया में निवासरत परिवार के पास पंहुचे एवं बच्चों को बाल अधिकारिता विभांग के अन्तर्गत संचालित बाल ग्रह में पुनर्वासित करने हेतु कार्यवाही सम्पादित की। उक्त कार्यवाही में ग्राम पंचायत सेरिया के सरपंच रूपी बाई एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के अध्यक्ष को प्रताप की निर्वाण स्थली चावंड आने का आग्रह 24 न्यूज अपडेट की खबर का हुआ असर – कलेक्टर अंकल ने सुनी नौनिहाल की पुकार, नंद घर में पहुंची बिजली आपूर्ति