24 न्यूज अपडेट सलूंबर। सलूंबर जिला कलक्टर के आदेशानुसार सेरिया ग्राम पंचायत में रहने वाले चार बालक-बालिकाओं को चाईल्ड हेल्प लाईन के माध्यम से बाल ग्रह उदयपुर में पुनर्वासित करने की कार्यवाही की गई। उक्त चारों बच्चे एक ही परिवार के है जिनकी माता की मृत्यु हो चुकी है एवं पिता आदतन शराबी होने के कारण बच्चों की उचित देखभाल करने में सक्षम नहीं है एवं वृद्ध दादी भी देखभाल करने में सक्षम नहीं है।
उक्त चारो बच्चों को पुनर्वासित करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमन्त खटीक, चाईल्ड हेल्प लाईन के सुपरवाईजर मोहन लाल लौहार एवं कांउसलर मोईन मंसूरी को लेकर ग्राम पंचायत सेरिया में निवासरत परिवार के पास पंहुचे एवं बच्चों को बाल अधिकारिता विभांग के अन्तर्गत संचालित बाल ग्रह में पुनर्वासित करने हेतु कार्यवाही सम्पादित की। उक्त कार्यवाही में ग्राम पंचायत सेरिया के सरपंच रूपी बाई एवं अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
सेरिया के उपेक्षित बालको को पुनर्वासित किया गया

Advertisements
