24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। राजस्थान की प्रशासनिक सेवा के सबसे बड़े अधिकारी और ब्यूरोक्रेसी के निष्णांत कहे जाने वाले राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर हैं। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी शानदार कार्यशैली और त्वरित फैसले लेने वाले वर्किंग स्टाइल को देखते हुए जिला प्रशासन कोई कोर कसर या कमी नहीं छोड़ना चाहता। सुपरबॉस के स्वागत में पूरा अमला लगा है। आज पहले दिन पंत ने नाथद्वारा श्रीनाथजी के दर्शन किये। कल वे उदयपुर के जिला परिषद में अधिकरियों की बैठक लेंगे। इस बैठक को लेकर जिला परिषद सभागार में तैयारियां आनन-फानन में युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। कर्मचारियों की आदिवासी दिवस की छुट्टी व्यवस्थाओं के चलते सहर्ष कुर्बान हो गई है। जिला परिषद सभागार में साफ-सफाई, पानी की टंकी की सफाई, खराब और बंद पड़े ऐसी की जगह दूसरी एसी, लाइट्स, गंदे पर्दे और कुर्सियों के कवर सब बदले जा रहे हैं। सरकारी अवकाश होने के बावजूद भी सुबह शाम तक जिला परिषद के कर्मचारी इस व्यवस्था को करने में लगे हैं। मकसद एक ही है कि सुपरबॉस को कहीं से भी अव्यवस्थाएं नजर नहीं आनी चाहिए। सब कुछ एकदम फिट एंड फाइन होना चाहिए ताकि उदयपुर को लेकर प्रशासनिक तबके में उनके माध्यम से अच्छा संदेश जा सके। मॉनिटरिंग के लिए जिला परिषद की सीईओ कीर्ति राठौड़ खुद सारे कामों की मॉनिटरिंग कर रही है। आनन-फानन में टूटी कुर्सियों को रिप्लेस किया गया, टूटी टाइलों को बदल दिया गया। पर्दे भी नए लग गए हैं। बंद लाइटों के दिन फिर गए हैं। बाहर जो अनावर पट्टिका है उसको भी चमका दिया गया है। पोर्च में साफ सफाई चकित कर देने वाली है। गमले सजाए जा रहे हैं। इससे यह तो साफ जाहिर हो रहा है कि डिसिप्लेन पसंद मुख्य सचिव की विजिट को लेकर जिला प्रशासन में कहीं ना कहीं एक हैडमास्टर विजिट वाला खौफ जरूरी है। यदि यह सब स्वाभाविक होता तो शायद पिछले दिनों एक बैठक में लाइटें जाने की नौबत ही नहीं आती। उस बैठक में सांसदों सहित आला अधिकारियों की भी मौजूदगी थी। बहरहाल यदि प्रशासन सीएस के आने से यह सब करता दिखाई देता हे तो सीएस से निवेदन करके शहर के अस्पतालों और अन्य प्रमुख जनता के महत्व की जगहों की विजिट की रिक्वेस्ट की जा सकती है ताकि वहां भी चकाचक चमको इम्पेक्ट नजर आ सकें।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading