24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। शिक्षाविद् डा शैलेंद्र सोमानी ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नया ड्रेस कोड और दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नियमित छात्रों को अनिवार्य रूप से स्कूल यूनिफॉर्म पहननी होगी।क्या ले जा सकते हैं?• प्रवेश पत्र और स्कूल पहचान पत्र (नियमित छात्रों के लिए)।• सरकारी फोटो पहचान पत्र (निजी छात्रों के लिए)।• पारदर्शी पाउच में स्टेशनरी आइटम (जैसे ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लू/ब्लैक बॉल पेन, स्केल, रबर, शार्पनर, इरेजर)।• पारदर्शी पानी की बोतल, मेट्रो कार्ड, बस पास और आवश्यक नकदी। क्या नहीं ले जा सकते?• किताबें, नोटबुक, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, लॉग टेबल।• मोबाइल फोन, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रोफोन, पेजर।• किसी भी प्रकार के वॉलेट, हैंडबैग, पाउच।• खाने-पीने की वस्तुएं (छोड़कर विशेष मेडिकल जरूरत वाले छात्र)।• किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री, जो नकल में सहायता कर सकती है। CBSE ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है, और नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केशव चन्द्र शर्मा मेमोरियल छात्रा हॉकी टूर्नामेंट का समापन शिल्पग्राम रोड पर लेपर्ड और बाइक सवार की टक्कर, दूध वाला घायल, लेपर्ड जंगल भागा