24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के शिल्पग्राम क्षेत्र में रविवार रात करीब 7ः50 बजे एक हादसा हुआ जब सड़क पार कर रहे लेपर्ड से एक बाइक सवार दूध वाला टकरा गया। टक्कर में दूध वाला घायल हो गया, जबकि लेपर्ड भी चोटिल होकर कुछ समय रुका और फिर थूर मगरा के जंगल की ओर भाग गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरा वाकया कैद हुआ है। शिल्पग्राम से टाइगर हिल की ओर जाने वाली सड़क पर यह दुर्घटना हुई। शिल्पग्राम की चारदीवारी से निकलते हुए लेपर्ड तेजी से दौड़ते हुए सड़क पार करने लगा। इसी दौरान दूध वाला अपनी बाइक पर वहां से गुजर रहा था। अचानक हुई टक्कर से वह सड़क पर गिर गया और उसका सारा दूध सड़क पर फैल गया। लेपर्ड कुछ सेकंड रुका लेकिन फिर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद वहां से गुजर रही एक कार रुक गई। आसपास के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल दूध वाले को संभाला। किसी ने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग की टीम भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और लेपर्ड की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।वन विभाग का बयानरेंजर गजेंद्र सिंह के अनुसार, यदि लेपर्ड गंभीर रूप से घायल होता तो खोज अभियान में दिख जाता, लेकिन वह सुरक्षित जंगल की ओर चला गया। यह पूरा क्षेत्र सज्जनगढ़ अभयारण्य और थूर मगरा के जंगल से सटा हुआ है। यहां अक्सर लेपर्ड देखे जाते हैं। स्थानीय लोगों ने भी पहले कई बार रात में रानी रोड और देवाली मार्ग पर लेपर्ड देखने की सूचना दी है। वन्यजीवों की यह बढ़ती गतिविधि चिंता का विषय है।वन विभाग की अपीलवन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रात के समय खास ध्यान देने की अपील की है। इसके अलावा वन्यजीवों के लिए जागरूकता अभियान और सुरक्षा उपायों की जरूरत महसूस की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही मिलेगा प्रवेश : डॉ. शैलेंद्र सोमानी उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हादसे में दूसरी मौतः घायल महिला ने तोड़ा दम