कविता पारख 24 News Update निंबाहेड़ा । देश में युद्ध की स्थिति एवं आपदा प्रबंधन के तहत निकटस्थ ग्राम गादोला में सिविल डिफेंस तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी वीणा शर्मा ने की।बैठक में प्रधानाचार्य शर्मा ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों , अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों व युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि आज जब पूरे विश्व में हमारे देश के शौर्य व पराक्रम प्रदर्शित करने का अवसर आया है तो हम सबको जागरूक व सजग रह कर राष्ट्र व सेना को सहयोग प्रदान करना है किसी भी परिस्थिति में बिना घबराए एक दूसरे को सम्बलन प्रदान करना है।साथ ही आवश्यकता होने पर अपने अपने कार्यालय व संस्थान का ताला पांच मिनट में खोलकर सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु तत्पर रहना है। साथ ही आपातकाल में कोई भी सम्पत्ति निजी न हो कर राष्ट्रीय हो जाती है अतः जिन ग्रामवासियों के पास लम्बे-चौड़े भवन, वाहन आदि है वो भी राष्ट्र सेवा हेतु तैयार रहें एवं आवश्यकता होने पर तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने एवं अपने परिवार के ब्लड ग्रुप की जानकारी, आधार कार्ड, आदि भी तैयार रखना चाहिए। साथ ही प्रत्येक घर में प्राथमिक उपचार किट भी अपने स्तर पर उपलब्ध रखना चाहिए।बैठक में बीट प्रभारी विकास कुमार, प्रधानाध्यापक गिरिराज शर्मा, सपना चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी,आयुर्वेदिक चिकित्सक महेंद्र कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका व अन्य समस्त राजकीय व अर्द्ध राजकीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण युवा उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिनशासन स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी, किया ध्वजारोहण लायंस प्रांत 3233 ई 2 मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय आगार का लायंस द्वारा किया अभिनंदन