उदयपुर। खानपुर सिंधी पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यो ने धूलंण्डी के पल्लव पर्व मनाने की तैयारियों व चर्चा करने के लिए सिंधु भवन मैं बैठक रखी गई। पूज्य पंचायत के प्रवक्ता नंदलाल मंदवानी ने बताया की आज आयोजित बैठक में पूज्य पंचायत के अध्यक्ष किशन वाधवानी (कालू भाई) ने सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति इस बार भी दिनांक 25 मार्च 2024 सोमवार को पूज्य श्री खानपुर सिंधी पंचायत एवं युवा संगठन व महिला संगठन एवं समाज की उपस्थिति में धुलण्डी का पल्लव पर्व परम्परा श्रद्धा पूर्वक, उत्साह से सिंधु भवन भूपालपुरा मैं धूमधाम से मनाया जाएगा। पूज्य पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम राजानी व मनोहरलाल कारङा ने बताया की पल्लव कार्यक्रम में श्री साबुराम दरबार साहेब के महंत बाबा रामचंद्र माटिया एवं गायक मंडली द्वारा भगवान श्री झूलेलाल की महाआरती सिंधी भजनों की प्रस्तुतियां समाज मे सुख शांति के लिए अरदास,नवजात छोटे बच्चों को लोली वह कई धार्मिक आयोजनों होंगे। सभी सदस्यगण संतो से आशीर्वाद लेंगे। बैठक के अवसर पर महासचिव हरीश कुमार आहूजा, कोषाध्यक्ष इंदर कुमार रामेजा, संरक्षक अशोक मंदवानी, बलराम रामेजा, लक्ष्मणदास साहित्या, दिलीप कुमार कटारिया, चंद्रलाल राजानी,नरेश साहित्या, हरजस साहित्या नरेश रामेजा, पवन रामेजा,अशोक नेनाणी,लक्ष्मण कारडा,सतीश कारडा,रवि कटारीया,किशन कटारीया एवं कई सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-मैसूर ट्रेन में लगी आग, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन जयपुर में IPL मुकाबले से जुड़ी बड़ी खबर