24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चित्तौड़गढ़ के मातृकुण्डिया की यात्रा पर रहे। इस दौरान डबोक के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर धनखड़ का स्वागत करने कई नेता व पार्टी पदाधिकारी, पूर्व मेयर आदि पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों की लिस्ट में साइंस कॉलेज के प्रोफेसर एम.एस.ढाका का सपत्नीक शामिल होना चर्चा का विषय रहा। प्रोफेसर एमएस ढाका के साथ उनकी पत्नी डॉक्टर सुनीता ढाका भी मौजूद थी। दंपती ने उप राष्ट्रपति का उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। उप राष्ट्रपति ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। प्रोफेसर ढाका सुविवि में हमेशा अपनी दमदार कार्यशैली के चलते चर्चा में रहते हैं। 8 जनवरी को साइंस कॉलेज में एक बैठक की बात को लेकर हंगामा हो गया था व बाद में हड़ताल भी हुई। वे 81 दिन तक साइंस कॉलेज के डीन रहे। इस दौरान पेरेंट्स मीटिंग जैसे नवाचार किए, कक्षाओं को भी नियमित करते हुए सेमेटस्ट के एग्जाम को स्ट्रीमलाइन किया। चर्चा है कि प्रोफेसर ढाका की एप्रोच के चलते ही उप राष्ट्रपति का मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान वाला कार्यक्रम तय हुआ था। इससे पहले पूर्व वीसी जेपी शर्मा के कार्यकाल में उनके आदेश काफी चर्चा में रहे थे। उप राष्ट्रपति के स्वागत में केवल आमंत्रित व पूर्व निर्धारित व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं।आपको बता दें कि उप राष्ट्रपति धनखड़ सुबह वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 10.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां विमानतल पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री लाल चंद कटारिया, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर डांगी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, आईजी राजेश मीणा, कलक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व महापौर गोविंद सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, प्रो. एम. एस ढाका व उनकी पत्नी डॉ़ सुनीता ढाका ने उपराष्ट्रपति का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान वे सभी से बड़ी गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ मिले। बीते दिनों की यादों को ताजा किया व ठहाके भी लगाए। दोपहर करीब 3 बजे डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपराष्ट्रपति पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र मेघवाल के निवास परमेघवाल का अभिवादन कर जानी कुशलक्षेम 20 सर्वश्रेष्ठ बाल वैज्ञानिक एवं उनके मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित, हेकाथोन प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान पर रहे बाल वैज्ञानिकों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया