24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गर्मी बढने के साथ ही नरेगा के कामों की मांग बढती जा रही है। उदयपुर जिले में विभिन्न योजनाओं में चल रहे कार्यों की शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला परिषद सभागार में सीईओ कीर्ति राठौड की मौजूदगी में हुई बैठक में राठौड ने सहायक अभियंता सहित योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यो को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए। राठौड ने बताया कि जिलेभर में केन्द्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इनमें नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित कई ऐसी योजनाएं थी। जिनमें जिले के कई हिस्सों में कार्य होने की वजह से वहां पर कुछ कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे। उन कार्यो की समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को समय पर कार्य करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाअें से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अहर्निश सेवाभावी व राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत युवा पीढ़ी का निर्माण करना ही विद्याभारती का मकसद : कटारा 207 वीं जयंती पर कार्ल मार्क्स को कल लाल सलाम