24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गर्मी बढने के साथ ही नरेगा के कामों की मांग बढती जा रही है। उदयपुर जिले में विभिन्न योजनाओं में चल रहे कार्यों की शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला परिषद सभागार में सीईओ कीर्ति राठौड की मौजूदगी में हुई बैठक में राठौड ने सहायक अभियंता सहित योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यो को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए। राठौड ने बताया कि जिलेभर में केन्द्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इनमें नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित कई ऐसी योजनाएं थी। जिनमें जिले के कई हिस्सों में कार्य होने की वजह से वहां पर कुछ कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे। उन कार्यो की समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को समय पर कार्य करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाअें से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।
सहायक अभियंता सहित योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को सीईओ ने लगाई फटकार

Advertisements
