24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। सलमान खान की मुश्किलें अब भी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पिछली बार लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी अब एक बार फिर से 15 दिन में चौथी बार धमकी मिली है। इस धमकी में बिश्नोई गैंग का ही हाथ बताया जा रहा है। यह धमकी सीधे तौर पर सलमान खान के लिए नहीं बल्कि उनके ऊपर गाने लिखने वाले शख्स के लिए है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट के पास एक संदेश आया है, जिसमें सलमान खान के नाम का धमकी भरा संदेश था। भेजे गए मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई और सलमान के ऊपर लिखे गए किसी गाने का जिक्र किया गया है। बीती रात लगभग 12ः00 बजे के आसपास यह मैसेज भेजा गया है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया। लिखा- राइटर अब गाने लिख नहीं पाएगा। एक महीने के भीतर एक्शन लेंगे। सलमान में दम है तो उसे बचा ले।इससे पहले कल शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस स्टेशन में आए एक फोन कॉल में शाहरुख के लिए धमकी भरा संदेश दिया गया था। अब इसके ठीक एक दिन बाद सलमान खान को फिर से धमकी मिली है। हाल में ही पूर्व विधायक बाबा सिद्दिकी की हत्या ने सभी को चौंका दिया था। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली थी और इसके तार भी सलमान खान के मामले से जोड़े गए थे। सलमान को अक्टूबर-नवंबर में 2-2 बार धमकी मिली हैं। सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस लौट आए हैं। पैलेस में भी एक्टर की सेफ्टी को ध्यान में रखकर कड़ी सुरक्षा की गई है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 13 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसके बाद से सिद्दीकी के करीबी सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें वाय प्लस सिक्योरिटी दी गई है। धमकी मामले में कई लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिर्टी के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया 1967 का फैसला गुड टच, बेड टचः पुरुष टेलर अब नहीं ले सकेंगे महिलाओं का नाप, महिला आयोग का आदेश