उदयपुर। प्रताप नगर स्थित शिव मंदिर में अमरापुर दरबार के सदगुरू साईं भगत प्रकाशजी के आशीर्वाद से सदगुरू साईं टेऊरामजी का 138 वा जन्मदिन साई शंभुलाल ब्यावर वालो के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमे पूरे सिंधी समाज ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। इसमें प्रेम प्रकाश सेवा मंडली के अध्यक्ष महेंद्र हेमनानी जी ने बताया की प्रात: साई शंभुलाल जी ट्रेन से पधारे उनका भव्य स्वागत रेलवे स्टेशन पर हुवा और साईं जी महिला समिति की रिया पाहुजा के घर पधारे जहां समिति वालो ने उनका स्वागत किया। नगर भ्रमण में नीमच माता और प्राकृतिक स्थानों पर समिति ने साईं जी को भ्रमण करवाया।शाम 5 बजे से ब्यावर की कीर्तन मंडली ने अपने गुरू भजनों से पूरे सिंधी समाज को भक्तिमय बना दिया।शाम 6 बजे साईं शंभुलाल जी ने शिव मंदिर बजे गुरू साईं द्वारा विशेष रूप से बनाई नाव में गुरू साईं तेऊराम को नाव मनोरथ के रूप में गुलाब के पानी में नौका विहार करवाई। तत्पश्चात जन्मदिन पर समिति परिवार के हाथो से बने केक को काटकर जन्मदिन मनाया।जन्मदिन की खुशी में पूरी संगत ने भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण।अपने प्रवचनों में साईं जी ने गुरू महिमा और गुरू सेवक की विशेषताओं को सभी के सम्मुख रखा। साथ ही आज के महोत्सव में सिंधी समाज की लाल मां ने भी गुरू जन के साथ शिरकत की, इस आयोजनमें समिति के अध्यक्ष महेंद्र जी हेमनानी, ओम प्रकाश आहूजा,राधा किशन खथुरिया,लक्ष्मण जुरानी,कैलाश नेभनानी,राकेश देवानी,अनिल पाहुजा,हिमांशु हेमनानी,सिंधी सेंट्रल युवा समिति अध्यक्ष गिरीश राजानी,खानचंद मंगवानी,विक्की राजपाल,हरीश चावला,अशोक गेरा,महेश पाहुजा,मुकेश खिलवानी,सुरेश असनानी,डालू कुमार लालवानी,ज्ञानेंद्र ज्ञानी एवम महिला समिति की रिया पाहुजा, राखी हेमनानी,मनीषा जुरानी,नेहा बालचंदानी,मोहिनी देवानी,नेहा छतवानी,कोमल आडवाणी,रिया सोनी आदि कार्यक्रम मे मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरोदा में मां श्रीयादे मन्दिर का भूमि पूजन संपन्न सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने कपड़े की थैलियां वितरित, पोलीथीन उपयोग न करने की ली शपथ