24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। संविधान दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने राजकीय जिला पुस्तकालय सलूंबर में फोटो प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन और अवलोकन किया। संविधान दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय जिला पुस्तकालय सलूंबर में संगोष्ठी का आयोजित की गई व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा संविधान के इतिहास, इसके प्रावधानों और इसके महत्व को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। राजकीय जिला पुस्तकालय सलूंबर में संविधान दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रदर्शनी और संगोष्ठी में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पक मीणा, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कालूराम मीणा, सौरव मीणा, सहित पुस्तकालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।प्रदर्शनी में लगाए गए एतिहासिक दुर्लभ छायाचित्रों का अवलोकन कर संविधान निर्माण में संविधान निर्माण सभा के गठन से लेकर संविधान लागू होने तक के छायाचित्रों का समावेश करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा एवं लोकप्रिय संविधान है। इसकी विशेषताओं एवं संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को भी अवगत कराया जाये। उन्होंने कहा कि संविधान की विशेषताओं से युवा परिचित होगा तो निश्चित रूप से अपने अधिकार कर्त्तव्यों के बारे में जागरूक होगा।प्रदर्शनी में संविधान निर्माण सभा के सभी सदस्यों के सामूहिक छायाचित्र, प्रारूप समिति अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान के प्रारूप की प्रति संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंपते हुए। प्रथम संसद के सत्र का विहंगम दृश्य, प्रथम मंत्रीमंडल के सदस्यों के छायाचित्र, संविधान की मूल प्रति पर प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल हस्ताक्षर करते हुए के दुर्लभ छायाचित्र भी प्रदर्शित किये गये हैं। सम्पूर्ण प्रदर्शनी में संविधान निर्माण सभा के गठन से संविधान लागू होने तक के छायाचित्रों को श्रृंखलावार प्रदर्शित किया गया है।जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि संविधान दिवस को मनाने के पीछे एक और महत्वपूर्ण कारण यह है कि यह हमें हमारे संविधान के निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने हमारे देश के लिए एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनानें की बात कही।“संविधान दिवस हमें हमारे देश के संविधान के महत्व को समझने और इसके प्रावधानों का पालन करने का अवसर प्रदान करता है। हमें अपने देश के संविधान को समझना चाहिए और इसके प्रावधानों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आधारशिला है और यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व के मूल्यों की याद दिलाता है। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पक मीणा ने बताया कि इस संगोष्ठी में संविधान के महत्व और इसके प्रावधानों पर चर्चा की गई। वक्ताओं तथा छात्रों ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए और इसके महत्व को समझने का प्रयास किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने संविधान के विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने प्रदर्शनी में रखे गए चित्रों, पोस्टरों और सामग्री को देखा और संविधान के महत्व को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर छात्रों ने संविधान के महत्व को समझने के लिए एक संकल्प लिया और इसके प्रावधानों का पालन करने का वचन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर विधायक शांता देवी सहित नव निर्वाचित विधायक मिले मुख्यमंत्री, सीएम बोले -जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी बढ़ गई है जिम्मेदारी 9 साल से फरार झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार