कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि चितौड़गढ़ के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर चित्तौड़ के भोई खेड़ा स्थित संगम महादेव के संगम तट पर स्वच्छता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक बाल किशन भोई ने बताया कि मोनी अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है साथ ही विश्व का सबसे बड़ा कुम्भ मेला प्रयागराज में संगम तट पर चल रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश देने के लिए चित्तौड़ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम संगम तट पर रखा गया जिसमें विभिन्न संगठन जिसमें प्रमुख रूप से एकल अभियान, भोई समाज, विष्णु दल महिला मंडल, इनरवियर क्लब, आसरा संस्थान, पद्मावती सेवा संस्थान इत्यादि ने भाग लिया इसके तहत सर्वप्रथम संगम तट पर घाटों की स्वच्छता की गई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संगम घाट से प्लास्टिक की थैलियां कपड़े इत्यादि की सफाई की तथा भोई समाज के गोताखोर बंधुओ ने नदी में उतरकर वहां की काई की सफाई की इसके उपरांत वैदिक मंत्र उपचार के साथ दोनों जीवन दाहिनी नदियों का पूजन पंडित आशुतोष दाधीच के सानिध्य में वैदिक मंत्र उपचार के साथ पूजा की गई तथा नदी को चुनर ओड़ाई गई उसके उपरांत 301 दीपक से दीपदान किया गया तथा घाटों को 501 दीपक से सजाया गया इसके उपरांत उपस्थित सभी माता बहनों ओर बंधुओ ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ एकल अभियान के लक्ष्मी नारायण द्वारा कराई गई जिसमें नदियों में गंदगी न करने प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करने तथा वृक्षारोपण करने का संकल्प कराया गया इसके उपरांत संगम महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें पुजारी रवि वैष्णव आसुतोष दाधीच ओर भेरू गिरी के द्वारा भव्य आरती सजाकर दोनों नदियों की पूजा की गई तथा पुष्पांजलि की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम का महत्व बताते हुए प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने बताया कि मौनी अमावस्या हिंदू धर्म का बड़ा पर्व है तथा इस नदियों और संगम दिन स्नान का बड़ा महत्व है ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रत्येक व्यक्ति के पूर्वज धरती पर आते हैं तथा वह संगम स्नान पर पूजन अर्चन तर्पण करने से प्रसन्न होते हैं साथ ही नदियां जिन्हें हम मां कहते हैं वह हमारी जीवनदायनी है वह स्वच्छ और निर्मल रहेगी तो मानव स्वच्छ और निर्मल रहेगा यही संदेश देने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा यह कार्यक्रम किया गया नदियों में कुंभ से लाया गया जल मिलाया गया इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल, प्रांत सेवा प्रमुख भूपेंद्र आचार्य, विभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट, विभाग संपर्क प्रमुख विवेक शर्मा, जिला प्रचारक त्रिलोक,नगर सयोजक सतीश सोनी कार्यक्रम सह सयोजक गोपाल कृष्ण दाधीच व्यापार मंडल के ओम प्रकाश लड्ढा,बसंत कुमार गोयल, एकल अभियान के प्रहलाद प्रजापत,लक्ष्मी नारायण लोढ़ा, आसरा संस्थान के निलेश बल्दवा, मुकेश नाहटा गोविंद सोनी,विष्णु कुमावत,नीलम कुमावत, मीना वाघेला माया दाधीच, चंचल अग्रवाल ऋतु भोजवानी, ऋतु पोखरना,पूजा भोजवानी , कल्याणी दीक्षित , अनुराधा मालीवाल , साधना इनानी, लवीना भोजवानी, हर्षिता दाधीच,तेजस्वनि अग्रवाल रतन लाल भोई नारायण भोई भगवान भोई शिव लाल भोई शंकर भोई पिंटू भोई जमना लाल भोई विनोद भोई सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.