-श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक श्री श्याम महोत्सव 24 News Update उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक आयोजित हो रहे 9वें भव्य श्री श्याम महोत्सव में देश-विदेश में खाटू श्याम के भजनों के लिए प्रसिद्द नंदू महाराज सात साल बाद उदयपुर में भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनकी सहमति मिल गई है और वे अपनी टीम के साथ 10 मई को उदयपुर आएंगे।श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के राजेश गोयल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि भजन गायक नंदू महाराज इस साल श्री श्याम महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के आग्रह के बाद उन्होंने उदयपुर आने की स्वीकृति दी है। श्री श्याम कीर्तन में नंदू महाराज के अलावा गुरुग्राम से नरेश सैनी व नजफगढ से बंटू भैया जैसे बडे कलाकारों के साथ ही दिल्ली से महावीर अग्रवाल वासु व मयूर रस्तोगी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से श्याम प्रेमी कृष्णकांत अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का आयोजन फतह स्कूल मैदान में होगा। 8 मई को श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा से होगा। इस यात्रा में करीब 1100 श्याम प्रेमी शामिल होंगे। फतह स्कूल मैदान से शाम 6 बजे यह निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। निशान यात्रा के साथ उदयपुर में पहली बार बाबा खाटू श्याम का नगर भ्रमण भी होगा। महोत्सव के दूसरे दिन 9 मई को मेहंदी की रस्म होगी जिसमें महिलाएं बाबा के नाम की मेहंदी लगाएगी।महोत्सव का मुख्य आयोजन 10 मई को श्री श्याम कीर्तन के साथ होगा। यह आयोजन शाम सवा 7 बजे से प्रभु ईच्छा तक चलेगा। जयपुर से बुंदू भाई का म्यूजिकल ग्रुप इस आयोजन में शामिल होगा। महोत्सव में छोटा खाटूधाम नजफगढ से गुरु मां उषा बाईजी व गुरु श्री उमानंदजी के साथ ही पंडित पंकज शर्मा का पावन सानिध्य भी मिलेगा। भक्तों के लिए 8 व 10 मई को भंडारा भी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डिवाइडर से टकराई कार में लगी भीषण आग: गुजरात से उदयपुर आ रहे थे युवक, बाल-बाल बचे; बाइक सवार घायल बिना लाईसेंस दुपहिया वाहन किराए पर देना पड़ा महंगापरिवहन विभाग ने 6 व्यवसायियों के खिलाफ की कार्यवाही