कविता परखा 24 न्यूज़ अपडेटनिम्बाहेड़ा। देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के पावन पर्व पर विश्राम घाट सेवा समिति निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 नवम्बर, शुक्रवार को श्री बजरंग व्यायाम शाला (बीवीएस ग्रुप) के द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन निकाला गया।बीवीएस ग्रुप द्वारा निकाली गई शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन का श्री घास बावजी सेवा समिति, श्री ढाबेश्वर व्यायाम शाला, प्रजापत समाज, पासी समाज, धोबी वसीटा समाज, तेली साहू समाज सहित नगर की विभिन्न सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस प्रसंग पर निकली शोभायात्रा के मोती बाजार स्थित सब्जी मंडी चौराहा पर पहुंचने पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने रथ में विराजित भगवान श्री बालाजी महाराज को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। यहां विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री कमलेश बनवार, पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी आदि का विश्राम घाट सेवा समिति की ओर से उपरना ओढाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर श्री बजरंग व्यायाम शाला सेवा समिति के उस्ताद दौलत सिंह पंवार, सोहनलाल माली, शंकर लाल धोबी, पवन बैरवा, अशोक प्रजापत, मुकेश माली उस्ताद सहित बजरंग व्यायाम शाला सेवा समिति के सदस्य शंभू सिंह पंवार, प्रताप सिंह पंवार, अनिल शर्मा, गुलाब कुमावत, नानालाल मेघवाल, सुरेश कुमावत, दिनेश माली, कालू माली, ललित प्रजापत, शांतिलाल माली, चेतन वाथरा, चीनू माली, राहुल मालवीय, लखन पंडित, मनीष कुमावत, शांतिलाल प्रजापत, पंकज प्रजापत, शेखर तेली, नरेंद्र माली, अनिकेत केथवास आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्त्कर्ष अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रमभगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया – सांसद जोशी भाजपा संगठन महापर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान पर हुई चर्चाभाजपा नगर मण्डल की कार्यशाला का हुआ आयोजन