24 News Update उदयपुर. उदयपुर शहर के थाना सविना क्षेत्र अंतर्गत महाराज का अखाड़ा में चल रहे शादी समारोह में उत्पात मचाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 5 मई की रात को सामने आई जब शादी के दौरान आरोपियों ने न केवल वाहन तोड़े बल्कि जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धरदबोचा और न्यायालय से पुलिस रिमांड भी प्राप्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र श्री अंबालाल निवासी महाराज का अखाड़ा, सेक्टर-11, थाना सविना ने रिपोर्ट दी कि उसके अंकल के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10:30 बजे, जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स, कुणाल व विरेंद्र, निवासीगण महाराज का अखाड़ा, अचानक विवाह स्थल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने लगे। जब मेहमानों ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने तलवार से हमला कर जान लेने की कोशिश की। इस घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। प्रकरण संख्या 194/2025, भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 109(1), 324(4), 3(5) में दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच प्रारंभ की। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृत नगर पूर्व के पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स और कुणाल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और दोनों बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जिससे आगे की जांच जारी है।कार्यवाही में शामिल पुलिस दल:अजय सिंह राव, थानाधिकारी सविना, लादू जाट, उप निरीक्षक, प्रीतम सिंह, सहायक उप निरीक्षक,राजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल (1713), मांगीलाल, कांस्टेबल (1096), मनोज कुमार, कांस्टेबल (1533), सुशील, कांस्टेबल (788) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप त्याग, तपस्या, बलिदान से विश्व विख्यात – प्रो. सारंगदेवोतदेश में स्वतंत्रता का बीज प्रताप ने बोया उदयपुर में ड्रोन संचालन और आतिशबाजी पर 5 दिन का प्रतिबंध