24 News Update Udaipur. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज परिसर में इन दिनों एक आक्रामक गिलहरी ने दहशत फैला रखी है। पिछले करीब एक महीने में यह गिलहरी 18 से अधिक छात्रों और स्टाफ पर हमला कर चुकी है, जिससे कैंपस में भय का माहौल बना हुआ है।
हालत यह है कि छात्र अब खुले मैदान में बैठने से भी कतराने लगे हैं और समूह में ही आना-जाना पसंद कर रहे हैं। गिलहरी दिनभर कॉलेज परिसर में घूमती रहती है और अचानक लोगों पर झपट्टा मारकर काट लेती है।

स्टाफ और छात्रों में दहशत
कॉलेज के कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि गिलहरी कई बार अचानक हमला कर चुकी है। 22 अप्रैल को दो रिसर्च स्कॉलर्स को काटने की घटना सामने आई थी, जबकि अगले दिन यह उनके ऑफिस में पर्दे के पीछे छिपी मिली और उन पर भी झपटने का प्रयास किया।
छात्रों का कहना है कि यह गिलहरी विशेष रूप से साइकोलॉजी और वुमेन स्टडीज विभाग के आसपास ज्यादा दिखाई देती है और लोगों का पीछा कर हमला करती है। कई मामलों में घायलों को डॉक्टर की सलाह पर रेबीज के टीके लगवाने पड़े हैं।

रेस्क्यू टीम भी रही नाकाम
कॉलेज प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन गिलहरी को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। आर्ट्स कॉलेज के डीन प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि गिलहरी काफी फुर्तीली और आक्रामक है, जिसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। जल्द ही फिर से रेस्क्यू टीम को बुलाया जाएगा।

विशेषज्ञों की राय
गिलहरी आमतौर पर हमला नहीं करती। अत्यधिक गर्मी, भूख या किसी प्रकार के मानसिक असंतुलन के कारण उसका व्यवहार आक्रामक हो सकता है। ऐसे मामलों में सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करना जरूरी होता है, हालांकि गिलहरी को पकड़ना आसान नहीं होता। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि गिलहरी को पकड़ने के लिए दोबारा प्रयास किए जाने की तैयारी की जा रही है।




Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading