गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा संवाददाता

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। यह खबर नहीं है समाज के ऐसे सच को उजागर करती कहानी है जिसमें एक तरफ बेबस माता पिता है तो दूसरी तरफ परिवार और जाति के बंधनों को तोड़ कर दूसरे समाज के लड़के से शादी करने वाली युवती है। युवती घर से चली गई और लाख मनाने पर भी नहीं लौटी। उसने मर्जी से शादी कर ली। जब आमना-सामना हुआ तो माता-पिता को पहचानने तक से इनकार कर दिया तो जिस बेटी को नाजों से पाला, तमन्ना थी कि जब धूमधाम से शादी करेंगे। उस बेटी के दगा दे जाने से माता-पिता पूरी तरह से टूट गए। उन्होंने दिल पर पत्थर रख कर उसकी शोक पत्रिका छपवा दी। मुंडन करवा दिया और आज बैठका रख कर गौरणी कर दी। मामला गोगुंदा उपखंड क्षेत्र के सायरा पंचायत समिति के सुआवतों का गुड़ा गांव का है जहां पर लड़की ने गैर समाज के प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली। पुलिस ने उसे पकड़ा और मां बाप के सामने हाजिर हुई तो पहचानने से ही इनकार कर दिया। बेटी के व्यवहार से पिता छोगालाल नाई इस कदर टूट गया कि अपनी ही बेटी के नाम का शोक संदेश छपवाकर परिजनों को मृत्यु भोज का निमंत्रण भेज दिया। मृत्यु भोज का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुआवतों का गुड़ा की मनीषा कुमारी नाई अचानक पसंद के युवक के साथ 2 माह पहले घर से भाग गई थी। लड़की के घर से भागने के बाद परिवार ने पुलिस में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मगर जब पुलिस उस लड़की को करीब एक माह बाद थाने लेकर आई तो उसने अपने ही परिवार के लोगों को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद वो वापस अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। बेटी की इस हरकत से पिता व उसका पूरा परिवार बुरी टूट गए। फिर उन्होंने अपने परिवार और गांव में अपनी बेटी को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि शोक संदेश भी छपवाकर सगे संबंधियों,गांव बिरादरी व पूरे इलाके में बांट दिए। अब परिवार ने 22मई को अपनी जिंदा बेटी का मृत्यु भोज करवा दिया । लड़की के माता-पिता का कहना है कि हमारी बेटी ने हमें पहचानने से इनकार कर दिया तब से वह हमारे लिए मर चुकी है। पिता द्वारा छपवाया गया शोक संदेश की पत्रिका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading