पर्यावरण जागरण सप्ताह का हुआ समापनजनभागीदारी से ही होगा पर्यावरण का संरक्षण – अनंत गणेश त्रिवेदीशहर का पर्यावरण मास्टर प्लान बनाने की जरूरत – ताराचंद जैन 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पिछले 75 वर्षो से पर्यावरण के छेड़खानी की जा रही है जिसका खामियाजा आज हम सभी को उठाना पड़ रहा है। तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। पर्यावरण नहीं बचेगा तो हमारा जीवन भी नहीं बचेगा। पर्यावरण के लिए मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है। हमारी नाकामियों के साथ युद्ध स्तर पर पहाड़ों को काटा जा रहा है, इसके लिए आमजन को जागरूक होना होगा। उदयपुर शहर के आसपास 20 से अधिक पहाड़िया है जिन्हे सामाजिक संस्थाओं को गोद देकर उसमें व्यापक रूप से पौधारोपण किया जा सकता है जिससे हमारे तापमान में भी कमी आयेगी। उक्त विचार शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति पीठ संस्थान, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि, मोहन लाल सुखाड़िया विवि एवं भूपाल नोबल्स विवि के संयुक्त तत्वावधान में विद्यापीठ के प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में आयोजित पर्यावरण जागरण सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर नगर विधायक ताराचंद जैन ने बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि आयड़ को पुराने स्वरूप में लाने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिक एवं पर्यावरणविद्ो के सुझाव भी आये है उसके आधार पर आगे कार्य किया जायेगा। पूरे वर्षपर्यन्त पानी आयड़ नदी में बहे ऐसा प्रयास किया जा रहा है। उदयपुर शहर जैसा शहर पूरे विश्व में नहीं है।अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में पहल करते हुए संस्थान द्वारा ढ़ीकली रोड़ स्थित आवला पहाड़ी को गोद लेना जिसमें संस्थान एवं आमजन के माध्यम से पौधारोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी आज कई सभ्यताएॅ नष्ट हो गयी है जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार है। जलवायु परिवर्तन के कारण आमजन की 05 वर्ष आयु कम हो गई है। विश्व के 100 प्रदुषित शहरों में 83 शहर हमारे भारत में ही है जिसे बदलना होगा। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक अनंग गणेश त्रिवेदी ने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है इसके लिए पिछले एक सप्ताह से शहर के राजनीति, धार्मिक, सामाजिक एवं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर मंथन किया जा रहा है जिसके माध्यम से बड़े स्तर पर इस दिशा में कार्य किया जा सके। सुखाड़िया विवि के डॉ. देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने सात दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए दिनों हुए नवाचारों की जानकारी प्रस्तुत की। संचालन एडवोकेट भरत कुमावत ने किया जबकि आभार एडवोकेट उमेश शर्मा ने जताया। इस अवसर पर प्रो. बी कुमार, प्रो. एलएन दशौरा, प्रो. अनुया वर्मा, डॉ. सोनिका जैन, डॉ. जयश्री, दलपत राज बातरा, डॉ. कमल सिंह राठौड़, राजकुमार चैधरी, सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी स्कोलर्स उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी-बेटे पर कराई एफआईआर; लॉकर से 10 किलो सोने की ज्वेलरी गायब करने का आरोप दो दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का हुआ समापन