24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ व नवाचार महिला प्रकोष्ठ ने आज संयुक्त रुप से अपना दिवाली स्नेह मिलन सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया। विज्ञान समिति सभागार मे आयोजित इस कार्यक्रम मे राजस्थानी, पंजाबी व फिल्मी गानों पर एकल, युगल व सामुहिक बीस प्रस्तुतियों का उपस्थित 125 सदस्याओं ने खूब आनंद लिया । मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान समिति कुलगीत – “प्रथम वंदना धरती मां की ” से हुई । नवाचार महिला प्रकोष्ट की अध्यक्षा संगीता भाणावत व वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की कंचन सोनी ने सभी का स्वागत किया । संरक्षिका पुष्पा जी कोठारी ने आशीर्वचन देते हुए आगामी माह वार्षिकोत्सव का थीम “अवतार” रखने की घोषणा की व सभी से उस अनुरुप तैयारी करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मैं मुख्य सहयोग विजय लक्ष्मी गलुण्डिया, आभा झवर, कविता ख़िमावत, आशा कोठारी, मंजुला शर्मा, चद्रकला मेहता , उषा गुप्ता, मंजू सरुपरीया, बीना , विमला धाकड़, रेणु खमेसरा, इंद्रा जैन का रहा । समारोह मे विशेष आमंत्रित विज्ञान समिति पुरुषों की ओर से मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं को सुंदर प्रस्तुतयों के लिये धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि नृत्यों के दौरान बज रही तालियां व वंस मोर वंस मोर का शोर स्वयं ही उत्कृष्ट प्रस्तुति के परिचायक बने है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सुरुचि भोज लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ जनशक्ति दल राजस्थान के वर्ष 2024,25 के कार्यकारिणी का गठन किया भूमि दलालों के दबाव में हाईकोर्ट आदेश की धज्जियां उड़ाकर यूडीए बना रहा फूटा तालाब में सड़क