उदयपुर. भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष डाक्टर चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भंवर सिंह पंवार, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रामकृपा शर्मा, कैलाश गांधी, शांतिलाल जैन,चंद्रशेखर जोशी व मुख्य प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा को एक संयुक्त ज्ञापन भेज कर राजस्थान में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने का समय और दो माह बढाने हेतु मांग करी है।देहात जिलाध्यक्ष डाक्टर चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार के आदेशों की पालना में राजस्थान में कुल 28 लाख छोटे बडे वाहनों पर हाई सिक्योरिटी (एचएसआरपी) नंबर प्लेट लगवाई जानी थी मगर पिछले पन्द्रह दिनों में परिवहन विभाग का सर्वर बार बार ओवरलोड हो जाने से डाउन हो रहा है जिसके कारण दो पहिया और चार पहिया वाहनों को नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने हेतु स्लाट नही मिल पा रहे थे और सर्वर की गडबडी के कारण 10 अगस्त को अंतिम तिथि तक अधिकांश वाहनों पर (एचएसआरपी) नंबर प्लेट नही लग पाई है।उदयपुर देहात मुख्य प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उदयपुर में पंद्रह हजार से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों अवधि पार वाहनों के दोबारा पंजीयन के आवेदन परिवहन कार्यालय में लंबित पडे हुए हैं, जिनको (एचएसआरपी) नंबर प्लेट स्लाट नही मिल पाये हैं तथा दो पहिया वाहनों में सर्वाधिक संख्या हीरो होंडा मोटर साईकिल की होने से,सर्वर कोई स्लाट नही अलाट कर रहा है, इस कारण हीरो होंडा मोटर साईकिलों को आगामी तीन माह तक कोई स्लाट नही मिल पाया है, और उदयपुर में अधिकांश हीरो होंडा मोटर साईकिल (एचएसआरपी) नंबर प्लेट से वंचित हैं और, सर्वर की गडबडी के कारण निरपराध होते हुए भी, पुलिस द्वारा इनका चालान होना निश्चित है।देहात महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि जब सर्वर की गडबडी के कारण, राजस्थान में आधे से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहन (एचएसआरपी) नंबर प्लेट से वंचित हैं तो ऐसी स्थिति में आम जनता को राहत दिलाने के लिये और दो माह का समय बढा कर उनको नंबर प्लेट लगवाने हेतु अतिरिक्त समय देना राज्य की जन कल्याण कारी सरकार के लिये उचित रहेगा और यही निवेदन भाजपा उदयपुर देहात जिला पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा को एक संयुक्त ज्ञापन भेज कर राजस्थान में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने का समय दो माह और बढाने हेतु मांग करी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जल स्रोतों पर पिकनिक मनाने जाएं तो अपना कचरा साथ लेकर लौटें : जल स्रोतों को स्वच्छ रखें महासभा मेवाड़ उदयपुर मंडल द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह