उदयपुर। झील प्रेमियों ने जल स्रोतों पर भ्रमण और पिकनिक के लिए जा रहे लोगों से अपील की है कि वे अपना कचरा वापस साथ लेकर जाएं और जल स्रोतों को प्लास्टिक, पॉलिथिन और अन्य कचरे से मुक्त रखें।रविवार को नांदेश्वर चैनल पर फैली गंदगी की सूचना पर वहां पहुंचे झील प्रेमी डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, नंद किशोर शर्मा, कुशल रावल, और द्रुपद सिंह ने पाया कि भारी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलिथिन, गुटकों के पाउच, पानी व शराब की खाली बोतलें, खाने पीने की जूठन इत्यादि कचरे का विसर्जन हो रहा है। यह कचरा पानी के साथ प्रवाहित होकर पेयजल झील पिछोला झील में पहुंचेगा, जो झील और नागरिकों , दोनो के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।झील प्रेमियों ने श्रमदान कर एक बड़े हिस्से को कचरे से मुक्त किया और लोगों से आग्रह किया कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि हमारे जल स्रोतों की सुरक्षा हमारे हाथों में है, और हमें मिलकर इसे स्वच्छ और स्वस्थ रखना होगा।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जल स्रोतों पर जाते समय एक थैला साथ लेकर जाएं और अपना समस्त कचरा वापस साथ लेकर लौटे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वे जल स्रोतों के आसपास कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करें और लोगों को जागरूक करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति चुनाव, सुराणा अध्यक्ष, पटेल महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मार्बल पर खुली आयत नीति को बंद करने के साथ ही नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का लिया संकल्प वाहनों पर हाई सिक्योरिटी (एचएसआरपी) नंबर प्लेट लगवाने का समय दो माह बढाने भाजपा देहात जिला पदाधिकारियों ने उप मुख्य मंत्री प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन भेजा