वल्लभनगर उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के पास स्थित बड़गांव में एक घर पर दबिश देकर 124 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्त अधिकारी वल्लभनगर के सुपरविजन में वल्लभनगर के नवनियुक्त थाना अधिकारी दिनेश पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्कल गश्त के दौरान बड़गांव में दो संदिग्ध सफेद कलर की कारों का पीछा किया। लेकिन दोनों कार में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों कार जिस घर से निकली उसके बारे में छानबीन शुरू की गई। घर के मालिक की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई। इस दौरान एक कमरे में सात काले रंग के कट्टे मिले। पुलिस टीम द्वारा प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर चेक किया तो उन कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया जिसका वजन 124 किलोग्राम होना पाया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा अवैध डोडाचूरा को जब्त किया जाकर , परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है ,प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोवर्धन लाल ने उक्त डोडाचूरा उसके सिजारी कालू लाल निवासी बड़गांव, विपिन एवं विपिन का दोस्त विरमाराम निवासी बाड़मेर द्वारा मिलकर संग्रहण करना बताया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी गोवर्धन लाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर के पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी दिनेश पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र, भवानी, जगमोहन, साइबर सेल से लोकेंद्र रायकवाल , कांस्टेबल मुकेश कुमार विशेष सहयोग रहा।आपको बताते चले कि वल्लभनगर के नवनियुक्त थाना अधिकारी दिनेश पाटीदार ने दो दिन पूर्व ही वल्लभनगर में पदभार ग्रहण किया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा , 14 मंदिर में की चोरी मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा , 14 मंदिर में की चोरी